नई दिल्ली: देश में आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो गया है।इस अभियान में कई बड़े संगठन भी हिस्सा ले रहे हैं और आजादी के जश्न में हिस्सा ले रहे हैं। मुसलमानों के सबसे बड़े और पुराने संगठन जमीयत-उलेमा-ए-हिंद ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल की डीपी बदल कर तिरंगा फहराया। 1919 में स्थापित जमीयत-उलेमा-ए-हिंद मुसलमानों का सबसे पुराना और सबसे बड़ा सामाजिक-धार्मिक संगठन है।

इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी हैं। जो पूर्व राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। बता दें कि देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने सभी देशवासियों से आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया। खासकर पीएम नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने का अनुरोध किया है।

बता दें कि देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा. संस्कृति मंत्रालय की ओर से अभियान के तहत देशवासियों को 20 करोड़ से अधिक तिरंगा उपलब्ध कराया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज बंगले की छत से तिरंगा लहराते दिखे। उनके साथ उनकी पत्नी सोनल भी थीं। इसके उपलक्ष्य में देशभर में तिरंगा यात्रा भी निकाली जा रही है।

Related News