अमित शाह पीएम मोदी की केबिनेट के सबसे खास मंत्रियों में से एक है। अमित अनिलचंद्र शाह वर्तमान में गृह मंत्री और भारत के पहले सहकारिता मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। 31 मार्च, 2021 तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कुल संपत्ति ₹37,91,50,580 थी। 56 वर्षीय मंत्री की संपत्ति में पिछले एक साल में ₹9.28 करोड़ (लगभग) की वृद्धि हुई है। पीएम इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक, पिछले साल शाह की कुल संपत्ति 28.63 करोड़ रुपये थी।

अमित शाह की संपत्ति

शाह के पास 10 अचल संपत्तियां हैं और ये सभी गुजरात में हैं। उनके स्वामित्व वाली संपत्ति और उनकी मां से साझा विरासत की कीमत ₹13,56,08,593 (₹13.56 करोड़) है। शाह की संपत्तियों का बाजार मूल्य ₹5,71,08,593 है और विरासत में मिली संपत्ति ₹7,85,00,000 है।

अमित शाह का बैंक बैलेंस

अमित शाह का बैंक बैलेंस ₹32,33,074 है। शाह की unquoted securities (बुक वैल्यू पर) की राशि ₹3,08,140 है। जबकि, quoted securities (बाजार मूल्य) ₹23,45,73,199 हैं। उनके स्वामित्व वाली quoted securities का बाजार मूल्य ₹2.25 करोड़ से बढ़कर ₹3.78 करोड़ हो गया।

अमित शाह के अन्य निवेश

केंद्रीय गृह मंत्री के पास 3,40,908 रुपये की बैंक एफडी है। उनके पास ₹50,91,750 के आभूषण हैं। शाह की बीमा पॉलिसियों का चुकता मूल्य ₹15,56,389 है।

अमित शाह की कुल संपत्ति और देनदारियां

नवीनतम घोषणा के अनुसार, अमित शाह की कुल संपत्ति ₹38,07,27,617 (₹38.07 करोड़) है और उनकी कुल देनदारी ₹15,77,037 (₹15.77 लाख) है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति में भी एक साल में ₹22 लाख की वृद्धि देखी गई है। 31 मार्च, 2021 तक पीएम मोदी की कुल संपत्ति ₹3,07,68,885 करोड़ हो गई है। उनके पास ₹1.5 लाख और ₹36,000 नकद का बैंक बैलेंस है। 71 वर्षीय पीएम पर शून्य ऋण और देनदारियां हैं। उनके पास अपना कोई निजी वाहन नहीं है। उनके पास सोने की चार अंगूठियां हैं जिनकी कीमत 1.48 लाख रुपये है। उनके पास ₹1.1 करोड़ की एक आवासीय संपत्ति है, जो एक संयुक्त संपत्ति है और इसमें उनका केवल 25% हिस्सा है।

Related News