ममता बनर्जी बंगाल की सीएम हैं। बंगाल के लोग उन्हें लोग दीदी कह कर बुलाते हैं। वे अब तक 2011, 2016 और 2021 में जीत हासिल कर चुकी है। ममता बनर्जी केंद्र सरकार में कोयला, रेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री, मानव संसाधन एवं विकास आदि भी रह चुकी है। आपको शायद इस बारे में जानकारी ना हो कि ममता बनर्जी ने पिछले 7 सालों से अपने सीएम पद की सैलरी नहीं ली है और ना ही पेंशन उठाई है। लेकिन आखिर वे अपना खर्चा कैसे उठाती है? इसी बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

ममता मुख्यमंत्री अपनी सैलरी भी नहीं लेती है और ना ही उनके पास अपनी कोई पर्सनल गाड़ी है। कहीं आने-जाने के लिए भी ममता इकोनॉमी क्लास में ही सफर करती हैं। अगर उन्हें गेस्ट हाउस में रहना पड़े तो इसका खर्चा भी वो खुद ही उठाती है।

कहां से आता है पैसा: ममता के अनुसार उनकी 86-87 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। इतना ही नहीं उनकी कई किताबें बेस्ट सेलर भी रही है। इसकी रॉयल्टी के जरिए ही उनके पास पैसा आता है। वे गानों के लिरिक्स भी लिखती है और इस से भी उन्हें पैसा मिलता है। उन्हें पेंटिंग का भी शौक है और पेंटिंग के जरिए भी वे पैसा कमाती है।

कितनी हो जाती है कमाई: जिन गानों को ममता लिखती है उनके लिए उन्हें करीब 3 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं, किताब प्रकाशन के जरिये साल में उन्हें करीब 10-11 लाख रुपये मिल जाते हैं। इस से वे खर्चे निकाल लेती है।

Related News