ग्लैमर वर्ल्ड की खबरों को लेकर अक्सर हम बॉलीवुड सेलेब्स की बातें करते हैं, लेकिन युवा राजनेताओं की पत्नियों के बारे में बात करे तो खूबसूरती और ग्लैमरस की दुनिया में इनका जबाब नहीं, वैसे आज हम आपको भारतीय राजनीति के नेताओं की पत्नियों के बारे में बताएंगे।


डिंपल यादव: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं। डिंपल खूबसूरती के अलावा अपने सौम्य स्वभाव और सादगीभरे लिबासों के लिए जानी जाती हैं।


प्रियदर्शनी राजे: कांग्रेस पार्टी के युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया बरोड़ा के गायकवाड़ परिवार की राजकुमारी हैं। साल 2012 में फेमिना ने प्रियदर्शिनी को दुनिया की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया था।


सारा: कांग्रेस नेता सचिन पायलट का नाम राजस्थान की राजनीति में सबसे ऊपर आता है। सचिन और उनकी पत्नी सारा भारत के सबसे खूबसूरत राजनीतिक कपल माने जाते हैं। सचिन की पत्नी सारा जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की बेटी हैं।

Related News