politics
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला – गहलोत की 33 योजनाएं फ्लैगशिप से बाहर, प्राथमिकताएं बदलीं
- bySagar
- 16 Apr, 2025
जयपुर: राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के बाद राजनीतिक और नीतिगत दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की 33 प्रमुख योजनाओं को फ्लैगशिप लिस्ट से बाहर कर दिया है। इनमें सामाजिक, शैक्षणिक और कल्याणकारी योजनाएं शामिल थीं।
🔎 क्या बदला?
- अब इन योजनाओं पर मुख्यमंत्री कार्यालय की निगरानी नहीं रहेगी।
- प्रशासनिक रूप से भी इन योजनाओं की प्राथमिकता कम कर दी गई है।
- राजनीतिक विश्लेषक इसे सिर्फ पॉलिसी नहीं बल्कि सियासी संदेश भी मान रहे हैं।
📌 गहलोत सरकार की योजनाएं जो हुईं बाहर:
- इंदिरा रसोई योजना
- राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना
- निरोगी राजस्थान, शुद्ध के लिए युद्ध, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल
- मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, पालनहार योजना, जन सूचना पोर्टल समेत कई।
✅ भाजपा सरकार की नई फ्लैगशिप योजनाएं:
- लाडो प्रोत्साहन योजना
- कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान
- मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान
- नमो ड्रोन दीदी, बैंक सखी, कृषि सखी, पशु सखी
- अटल ज्ञान केंद्र, मिशन हरियालो राजस्थान आदि।
🇮🇳 केंद्र की योजनाएं भी शामिल:
- जल जीवन मिशन
- प्रधानमंत्री आवास योजना
- अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, PMGSY आदि को राज्य फ्लैगशिप का दर्जा मिला है।






