Biggest Jail in India- क्या आपको पता हैं भारत की सबसे बड़ी जेल कौनसी हैं, आइए जानते है

By Jitendra Jangid-  दोस्तो दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के निवासियों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कुख्यात तिहाड़ जेल को शहर के बाहरी इलाके में स्थानांतरित करने की पेशकश की हैं। जी हॉ दोस्तो रेखा गुप्ता अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश किया है,  इस बजट में कई महत्वपूर्ण पहलों और विकासों की रूपरेखा दी गई है, जिसमें तिहाड़ जेल को शहर के बाहरी इलाके में शिफ्ट करने के लिए कहां गया, आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि तिहाड़ जेल, जो वर्तमान में दिल्ली के घनी आबादी वाले इलाके में स्थित है, को शहर के बाहरी इलाके में स्थानांतरित किया जाएगा। यह निर्णय जेल के आवासीय क्षेत्रों से निकटता के कारण सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर लिया गया है।

तिहाड़ जेल के स्थानांतरण से संबंधित सेवाओं को निधि देने के लिए वर्ष 2025-26 के बजट में 10 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण राशि आवंटित की गई है।

1958 में स्थापित तिहाड़ जेल भारत और दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी जेल है। पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में स्थित यह परिसर 400 एकड़ से ज़्यादा में फैला हुआ है और इसमें नौ केंद्रीय जेल हैं। इसमें 5,200 से ज़्यादा कैदी रह सकते हैं।

रिहायशी इलाकों से इसकी निकटता के कारण बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के कारण, कैदियों और आम जनता दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तिहाड़ जेल को स्थानांतरित करना ज़रूरी हो गया है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplive]