Crime: ल‍िव-इन में रह रही महिला का था 1 करोड़ का इंश्योरेंस, पार्टनर ने ही करवा दी पैसों के लिए हत्या! जांच जारी

PC: jagran

लखनऊ के रायबरेली में शुक्रवार सुबह एक महिला सड़क पर घायल अवस्था में मिली। ये घटना पीजीआई इलाके की है। सुबह के समय मॉनिंग वॉक पर निकले लोगों ने महिला को देख पुलिस को इस बारे में सुचना दी। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने वहां पहुंच कर महिला को एपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दरअसल महिला अपने पार्टनर के साथ लीव इन में रह रही थी। उसके भाई ने लिव इन पार्टनर पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है और शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि रायबरेली निवासी गीता शर्मा पीजीआई स्थित नीलगिरी अपार्टमेन्ट में रहती थी।

करती थी ये काम

गीता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती थी। वह सुबह के समय लोगों को घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी मिली। महिला के शरीर पर चोट के कई न‍िशान थे। उसकी बॉडी से खून भी बह रहा था। इसके बाद उसी इलाके के ट्रामा सेंटर में महिला को भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने ईसीजी सहित कई जांच की।जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

ल‍िव इन पार्टनर के साथ रह रही थी महिला
महिला के भाई लालचंद ने बताया कि उसकी बहन कई सालों रायबरेली निवासी गिरिजा शंकर के साथ लखनऊ में ही रही थी। उसने फ़ोन कर के जानकारी दी और कहा कि उसकी बहन का एक्सीडेंट हो गया है और मौत हो गई है।

भाई ने लगाया आरोप
महिला के भाई ने कहा कि गिरिजा शंकर ने पहले बताया कि बहन पीजीआई ट्रामा सेंटर में भर्ती है। वहां पहुंचने पर पता चला कि उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन का एक्सीडेंट नहीं हुआ है बल्कि गिरिजा शंकर ने उसकी हत्या की है।

एक करोड़ का था इंश्योरेंस

इसके अलावा भाई ने जानकारी दी कि उसकी बहन का एक करोड़ का इंश्योरेंस था। जिसका नॉम‍िनी गिरिजा शंकर ही था।