Fake Website- असली और नकली वेबसाइट की कैसे करें पहचान, जानिए इसके बारे में
- byJitendra
- 10 Jun, 2026
दोस्तो आज के आधुनिक युग में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, साइबर अपराधी असली वेबसाइट जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइटें बनाकर अनजान यूज़र्स को धोखा दे रहे हैं। इन नकली साइटों का मकसद पर्सनल जानकारी, बैंकिंग डिटेल्स, पासवर्ड और अन्य संवेदनशील डेटा चुराना होता है। ऐसे में कुछ टिप्स होते हैं जिनकी मदद से आप असली और निकली वेबसाइट का पता कर सकते हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में

वेबसाइट का URL ध्यान से देखें
नकली वेबसाइट की पहचान करने का सबसे आसान तरीका उसके वेब एड्रेस की जांच करना है। धोखेबाज़ अक्सर ऐसे URL बनाते हैं जो असली वेबसाइटों जैसे ही दिखते हैं, लेकिन उनमें स्पेलिंग की छोटी-मोटी गलतियां, अतिरिक्त अक्षर या अजीब एक्सटेंशन हो सकते हैं।
सिर्फ “HTTP” वाली वेबसाइटों से बचें
अगर किसी वेबसाइट का एड्रेस HTTPS के बजाय HTTP से शुरू होता है, तो वह सुरक्षित नहीं हो सकती है। ऐसी वेबसाइटें आपके डिवाइस और वेबसाइट के बीच एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन की सुविधा नहीं देती हैं।

एड्रेस बार में “HTTPS” देखें
असली वेबसाइटें आमतौर पर HTTPS का इस्तेमाल करती हैं, जो यह बताता है कि कनेक्शन एन्क्रिप्टेड है और ब्राउज़िंग के दौरान आपके डेटा को बेहतर सुरक्षा मिलती है।
पैडलॉक आइकन की जांच करें
एक सुरक्षित वेबसाइट आमतौर पर ब्राउज़र के एड्रेस बार में URL के बगल में पैडलॉक आइकन दिखाती है। अगर पैडलॉक आइकन नहीं है, तो सावधानी बरतें और संवेदनशील जानकारी न डालें।
संभावित स्कैम के प्रति सतर्क रहें
नकली वेबसाइटों का इस्तेमाल अक्सर पर्सनल डेटा, बैंकिंग क्रेडेंशियल्स और लॉगिन जानकारी चुराने के लिए किया जाता है।





