प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, यहां देखें पूरी जानकारी
- bySagar
- 28 Nov, 2024

pc: kalingatv
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी मिली है। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा कॉल आया है। एक शख्स ने कॉल कर कहा है कि मोदी को जान से मारने की साजिश रची जा रही है।
धमकी भरा कॉल आने के बाद पुलिस हाई अलर्ट मोड पर आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को बुधवार रात 9 बजे यह फोन आया।
कॉल करने वाले शख्स ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की साजिश रची जा रही है। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पता चला है कि धमकी देने वाली महिला है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। हालांकि, महिला मानसिक रूप से अस्थिर पाई गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान को भी फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली थी। शाहरुख खान को रायपुर से धमकी भरा कॉल आया था। इसके बाद पुलिस ने रायपुर जाकर उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया था। इसी तरह कुछ दिन पहले मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में अभिनेता सलमान खान के लिए भी धमकी भरा मैसेज आया था।