Politics News- अब तक 27 देशों से मिला PM मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, ये मुस्लिम देश भी शामिल
- byJitendra
- 10 Jul, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो भारत वर्ष अपनी पहचान पूरी दुनिया में बना रहा है, जिसका कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और कूटनीति हैं, जिसके लिए उन्हें वैश्विक स्तर पर मान्यता मिलती रही है। 9 जुलाई 2025 को, नामीबिया ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान - ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एनर्जी वेल्विचिया मिराबिलिस - प्रदान किया, जो वैश्विक साझेदारी और विकास में उनके योगदान के लिए एक और अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति का प्रतीक है।

8 जुलाई 2025 को, ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने प्रधानमंत्री मोदी को ब्राज़ील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ग्रैंड कॉलर ऑफ़ द नेशनल ऑर्डर ऑफ़ द सदर्न क्रॉस से सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री मोदी को अब 27 विभिन्न देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं, जिससे वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय नेता बन गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित करने वाले देशों की सूची
सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले देश:
नामीबिया
ब्राज़ील
त्रिनिदाद और टोबैगो
घाना
साइप्रस
श्रीलंका
मॉरीशस
बारबाडोस
कुवैत
गुयाना
अफ़ग़ानिस्तान
फ़िलिस्तीन
मालदीव
यूएई
फ़िजी
पापुआ न्यू गिनी
मिस्र
फ़्रांस
डोमिनिका

भूटान
रूस
दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले देश:
सऊदी अरब
ग्रीस
नाइजीरिया
तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले देश:
बहरीन - "ऑर्डर ऑफ़ द लायन ऑफ़ मेरिट"
प्रधानमंत्री मोदी के अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों की बढ़ती सूची वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव और सम्मान को दर्शाती है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewshindi]






