दोस्तो हिंदू धर्म में वास्तु का बहुत ही अधिक महत्व हैं, जिसके प्राचीन को अपनाकर आप अपने जीवन से नकारात्मकता दूर कर सकते हैं और सकारात्मकता जीवन में ला सकते हैं, ऐसे में घर में वास्तु दोष नेगेटिव एनर्जी के सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। लेकिन आप कुछ तरीकों का अपनाकर वास्तु दोष दूर कर सकते हैं, आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में-

1. मेन गेट पर स्वास्तिक बनाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मेन गेट पर स्वास्तिक का निशान बनाने से नेगेटिव एनर्जी घर में नहीं आती है।
2. नॉर्थ-वेस्ट दिशा में रोशनी करें
घर का नॉर्थ-वेस्ट कोना, जिसे वायव्य कोना भी कहते हैं, हमेशा अच्छी रोशनी वाला होना चाहिए। यहां रोज़ाना दीया जलाने से एनर्जी बैलेंस होती है।
3. शंख बजाएं
सुबह और शाम की पूजा के दौरान रेगुलर शंख बजाने से वास्तु दोष से होने वाली नेगेटिविटी खत्म होती है।
4. मेन दरवाज़े पर दीया जलाएं
रोज़ मेन दरवाज़े पर दीया जलाने से वास्तु दोष का बुरा असर कम होता है और पॉज़िटिविटी आती है।
5. तुलसी का पौधा लगाएं
घर में तुलसी का पौधा रखना बहुत शुभ माना जाता है और माना जाता है कि इससे वास्तु दोष दूर होते हैं।

6. घर में नमक या फिटकरी से पोछा लगाएं
नमक या फिटकरी से फ़र्श पोछा लगाने से नेगेटिव एनर्जी सोख ली जाती है और घर शुद्ध हो जाता है।
7. मिट्टी के बर्तन में पानी रखें
घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में पानी से भरा मिट्टी का बर्तन रखने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और बैलेंस बना रहता है।



