WhatsApp Feature- व्हाट्सएप ओपन करते ही कौन कौन है ऑनलाइन चलेगा पता, जानिए नए फीचर के बारे में

दोस्तो दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप हैं, जिसके पूरी दुनिया में 4 बिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं, कंपनी अपने इन यूजर्स के लिए नए नए फीचर लेकर आती है, ऐसा ही एक फीचर कंपनी ला रही हैं, जिसके आने के बाद यूजर्स को यह पता लगाना आसान हो जाएगा कि उनके कॉन्टैक्ट्स में कौन व्यक्ति इस समय WhatsApp पर Active है।

WhatsApp एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसमें यूजर्स को कॉन्टैक्ट के नाम के साथ एक Green Dot दिखाई देगा। यह फीचर पहले से ही Instagram, Facebook और Messenger जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

WhatsApp New Feature: बिना चैट खोले पता चलेगा Online Status

अभी WhatsApp पर किसी व्यक्ति का Online Status देखने के लिए चैट विंडो खोलनी पड़ती है। लेकिन नए फीचर के आने के बाद यूजर्स को बार-बार चैट खोलने की जरूरत नहीं होगी।

इस फीचर में:

कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल फोटो के नीचे Green Dot दिखाई देगा। 

Green Dot का मतलब होगा कि व्यक्ति इस समय WhatsApp पर Active है। 

अगर Green Dot दिखाई नहीं देता है, तो इसका मतलब होगा कि वह यूजर Online नहीं है। 

शुरुआत में यह सुविधा केवल Contact Info Page पर उपलब्ध होगी, जो किसी की प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करने के बाद खुलता है। 

भविष्य में कंपनी इसे Chat List या Conversation Screen पर भी उपलब्ध करा सकती है।

WhatsApp Green Dot Feature में Privacy का रखा जाएगा ध्यान

WhatsApp अपने नए Online Indicator फीचर के साथ यूजर्स की Privacy का भी ध्यान रखेगा। यूजर्स के पास Online Status को Hide या Show करने का विकल्प पहले की तरह मौजूद रहेगा।

अगर किसी यूजर ने अपना Online Status छिपाया हुआ है, तो:

दूसरे लोग उसके नाम के साथ Green Dot नहीं देख पाएंगे। 

उसकी Privacy Settings के अनुसार ही Online Status दिखाई देगा। 

यह फीचर मौजूदा WhatsApp Online Status सेटिंग्स की तरह ही काम करेगा।

Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए आएगा फीचर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp का यह नया Green Dot फीचर सबसे पहले Android डिवाइस पर देखा गया था। अब इसकी टेस्टिंग iPhone यूजर्स के लिए भी शुरू कर दी गई है।