Gmail Storage Tips- क्या आपका G-Mail स्टोरेज भर गया है, ऐसे बढाएं स्टोरेज
- byJitendra
- 19 May, 2026
आज के आधुनिक युग में Gmail अकाउंट बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया हैं, जिसमें हमारी काम की फ़ाइलों, पढ़ाई के मटीरियल, फ़ोटो, ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स और पर्सनल डेटा के लिए एक पूरा डिजिटल स्टोरेज हब बन गया है। ऑफ़िस के काम से लेकर क्लाउड बैकअप तक, सब कुछ अब हमारे Google अकाउंट से जुड़ा हुआ है। लेकिन धीरें धीरें अकाउंट का स्टोरेज भर जाता हैं, अगर आप भई इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो चिंता न करें क्योंकि Gmail स्टोरेज को मैनेज करना और बढ़ाना अब काफ़ी आसान हो गया है, आइए जानते हैं कैसे-

Gmail स्टोरेज कैसे बढ़ाएँ
अगर आपका Google स्टोरेज कम हो रहा है, तो आप Google One सब्सक्रिप्शन प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं। भारत में, Google किफ़ायती स्टोरेज ऑप्शन देता है, जिसमें लगभग ₹210 प्रति महीने में लगभग 200 GB क्लाउड स्टोरेज शामिल है।
जगह खाली करने के आसान तरीके
एक्स्ट्रा स्टोरेज खरीदने के अलावा, यूज़र्स इन तरीकों से भी मैन्युअली जगह बना सकते हैं:
बेकार या प्रमोशनल ईमेल डिलीट करके
बड़ी अटैचमेंट्स हटाकर
डुप्लीकेट या धुंधली फ़ोटो हटाकर
स्पैम और ट्रैश फ़ोल्डर्स को रेगुलर खाली करके

स्टोरेज चेक करने की आदत डालें
एक्सपर्ट्स हर 2–3 महीने में स्टोरेज चेक करने की सलाह देते हैं। फ़ाइलों और ईमेल को रेगुलर साफ़ करके, यूज़र्स अचानक आने वाली परेशान करने वाली “Storage Full” चेतावनी से बच सकते हैं।
समय-समय पर थोड़ा-बहुत रखरखाव करने से आपका Gmail बिना किसी रुकावट के आसानी से चलता रहेगा।


