Heart Health Tips- दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं ये फूड्स, ऐसे करें इनका सेवन

दोस्तो अगर हम हाल के सालों कि बात करें तो दिल की बीमारियों से कई लोगो ने अपनी जान गवाई हैं, उनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हैं, ऐसे में हमें दिल को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी हैं, इसकी शुरुआत इस बात से होती है कि आप हर दिन क्या खाते हैं। सही पोषण ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। आइए जानते हैं कौनसे फल दिल की बीमारियों के लिए फायदेमंद होते हैं- 

दिल की सुरक्षा के लिए साबुत अनाज

ओट्स, ब्राउन राइस और दूसरे साबुत अनाज में भरपूर मात्रा में फ़ाइबर होता है। ये "खराब" कोलेस्ट्रॉल (LDL) के लेवल को कम करने में मदद करते हैं और दिल के बेहतर काम-काज में सहायक होते हैं।

बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के लिए हरी सब्ज़ियाँ

पालक, मेथी और सरसों के साग जैसी पत्तेदार हरी सब्ज़ियों में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। 

दिल को मज़बूत बनाने वाले फल

सेब, स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी जैसे फलों में फ़ाइबर और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं और लंबे समय तक दिल को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

सेहतमंद फ़ैट के लिए नट्स और बीज

बादाम, अखरोट, अलसी के बीज और चिया सीड्स सेहतमंद फ़ैट के बेहतरीन स्रोत हैं। ये कोलेस्ट्रॉल के लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं और दिल के दौरे (हार्ट अटैक) की संभावना को कम करते हैं।

ओमेगा-3 से भरपूर मछलियाँ

सैल्मन, टूना और सार्डिन जैसी मछलियों में ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। ये पोषक तत्व दिल की धड़कन को नियमित रखने में मदद करते हैं और खून के थक्के बनने से रोकते हैं।