Rules Change- 1 जून 2026 से बदल गए हैं LPG, UPI, ATM और पैन कार्ड से जुड़े नियम, आपकी लाइफ पर होगा ये असर

दोस्तो हर महीने की इस महीने की पहली तारीख से कई नियम बदल गए हैं, फाइनेंशियल लेन-देन, यूटिलिटी सेवाओं और पहचान से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव आए हैं, जिनका असर आपकी निजी जिंदगी पर होगा, इन नए नियमों का मकसद पारदर्शिता बढ़ाना, धोखाधड़ी रोकना और पब्लिक सेवाओं को आसान बनाना है। आइए जानते हैं क्या क्या बदला हैं- 

1. हर पते पर सिर्फ़ एक LPG कनेक्शन

सरकार ने LPG गैस कनेक्शन को लेकर और भी सख़्त नियम लागू किए हैं। नए नियमों के तहत, एक ही रिहायशी पते पर सिर्फ़ एक चालू LPG कनेक्शन की ही इजाज़त होगी। 

2. PNG इस्तेमाल करने वालों को अपने LPG कनेक्शन सरेंडर करने पड़ सकते हैं

जिन घरों में पहले से ही चालू Piped Natural Gas (PNG) कनेक्शन है, उन्हें अपना LPG सिलेंडर कनेक्शन सरेंडर करना पड़ सकता है। नए नियमों का पालन न करने पर LPG कनेक्शन ब्लॉक या बंद किया जा सकता है।

3. UPI पेमेंट्स में पाने वाले का असली नाम दिखेगा

डिजिटल पेमेंट की सुरक्षा बढ़ाने और ऑनलाइन धोखाधड़ी कम करने के लिए, अब UPI प्लेटफॉर्म पर कोई भी लेन-देन पूरा होने से पहले, पाने वाले का असली नाम (जैसा कि उसके बैंक में रजिस्टर्ड है) दिखाया जाएगा। 

4. ATM से मुफ़्त UPI कैश निकालने की सीमा तय

UPI-इनेबल्ड ATM से कैश निकालने के लिए भी नए नियम लागू किए गए हैं। यूज़र्स को सिर्फ़ पाँच बार मुफ़्त कैश निकालने की सुविधा मिलेगी। मुफ़्त सीमा खत्म होने के बाद, हर अतिरिक्त लेन-देन पर तय सर्विस चार्ज लगेगा।

5. PAN कार्ड से जुड़े और भी सख़्त नियम

सरकार ने फाइनेंशियल पारदर्शिता बढ़ाने और धोखाधड़ी वाली गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए PAN कार्ड से जुड़े नियमों को और भी सख़्त कर दिया है। लोगों को यह पक्का करना होगा कि उनके PAN की जानकारी अपडेटेड हो और जहाँ भी ज़रूरी हो, वहाँ लिंक की गई हो, ताकि फाइनेंशियल लेन-देन में किसी भी तरह की दिक्कत न आए।