Dry Fruits Tips- बाजार में मिलने वाली बादाम असली हैं या निकली, जानिए पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 29 Oct, 2025
दोस्तो प्राचीन काल से ही सूखे मेवे आहार का अहम स्त्रोत रहा हैं, जो शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है, ऐसे में बात करें बादाम की तो यह स्वास्थ्य का खजाना हैं, इसके सेवन से याददाश्त बढ़ती हैं, शरीर मजबूत बनता हैं और स्वास्थ्य को अन्य लाभ मिलते हैं, बादाम में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन ई, कैल्शियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है। लेकिन आजकल बादाम बाजार में नकली बदाम मिलती हैं, आइए जानते हैं इसकी कैसे करें पूर्ती-
बाजार में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए कुछ विक्रेता असली बादाम में खुबानी की गुठली मिला देते हैं या उन्हें चमकदार और आकर्षक दिखाने के लिए रसायनों और कृत्रिम रंगों से पॉलिश करते हैं। इन नकली बादामों में न केवल पोषक तत्वों की कमी होती है, बल्कि नियमित सेवन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं, आइए जानते हैं आप कैसे असली और नकली बादाम की पहचान कर सकते हैं-
रंग रगड़ परीक्षण:
बादाम को अपनी हथेली पर रगड़ें। अगर उस पर रंग का दाग रह जाता है, तो वह मिलावटी है। असली बादाम अपना प्राकृतिक रंग नहीं खोते।
तेल परीक्षण:
एक बादाम को आधा तोड़ लें। अगर उसमें थोड़ा सा प्राकृतिक बादाम का तेल दिखाई दे, तो वह असली है। अगर तेल नहीं निकलता, तो बादाम या तो नकली हैं या बहुत पुराने हैं।
पानी में भिगोने का परीक्षण:
बादाम को एक कटोरी पानी में भिगोएँ। अगर पानी का रंग बदल जाए और बादाम फूले नहीं, तो वे नकली हैं। असली बादाम प्राकृतिक रूप से फूलते हैं और भिगोने पर उनका रंग नहीं निकलता।




