Health Tips- पुरुषों के शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना हो सकता हैं नुकसानदायक

दोस्तो एक स्वस्थ शरीर बनाए रखने के लिए हमें विभिन्न पोषक तत्वों की जरूरत होती हैं, जिनमें प्रोटीन सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं, यह मांसपेशियों के निर्माण, रक्त निर्माण, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करने और ऊर्जा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब शरीर में पर्याप्त प्रोटीन की कमी होती है, तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती हैं, आज हम आपको शरीर में प्रोटीन की कमी होने के संकेतों के बारे में बताएंगे- 

वज़न उठाने में कठिनाई:

अगर आपको वज़न उठाने या पहले आसान लगने वाले शारीरिक कार्य करने में कठिनाई हो रही है, तो यह प्रोटीन की कमी के कारण हो सकता है।

कमज़ोर मांसपेशियाँ:

बाँहों, छाती और जांघों की ढीली या कमज़ोर मांसपेशियाँ अपर्याप्त प्रोटीन सेवन का सीधा संकेत हो सकती हैं। प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत और रखरखाव के लिए आवश्यक है, इसलिए यदि आपको यह लक्षण दिखाई दे तो डॉक्टर से परामर्श लें।

लगातार थकान:

लंबे दिन के बाद थकान महसूस होना सामान्य है, लेकिन अगर पर्याप्त आराम के बाद भी थकान बनी रहती है, तो यह शरीर में प्रोटीन के कम स्तर के कारण हो सकता है।

बार-बार भूख लगना:

अच्छा खाना खाने के बाद भी बार-बार भूख लगना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके शरीर को पेट भरा और ऊर्जावान रहने के लिए पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल रहा है।

बालों का झड़ना:

बालों का झड़ना कई कारणों से हो सकता है, लेकिन उनमें से एक प्रोटीन की कमी है। बाल मुख्य रूप से प्रोटीन (केराटिन) से बने होते हैं, इसलिए अपर्याप्त सेवन से बाल पतले और टूटने लग सकते हैं।